पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई (62) वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सिओस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने सोमवार को अचानक इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। वे एक फरवरी को पद छोड़ देंगे।
पहली बार कोई गैर-अमेरिकी संभाल सकता है जिम्मा
वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष किम का कार्यकाल 2022 में पूरा हो रहा था, लेकिन उन्होंने इससे तीन साल पहले अचानक ही सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।
इंद्रा नूयी वर्ल्ड बैंक की अध्यक्ष बनती हैं तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि कोई गैर-अमेरिकी यह जिम्मेदारी संभालेगा।
भारतीय मूल की इंद्रा नूई अमेरिका की प्रमुख फूड एंड ब्रेवरेज कंपनी पेप्सीको की पहली महिला सीईओ चुनी गईं थीं। बतौर सीईओ नूई के 12 साल के कार्यकाल में पेप्सीको के रेवेन्यू में 81% तक इजाफा हुआ। नूई ने पिछले साल 3 अक्टूबर को सीईओ का पद छोड़ दिया था।
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद पर अब तक अमेरिकी और आईएमएफ के अध्यक्ष पद पर यूरोपियन ही चुने जाते रहे हैं। ऐसा अमेरिका और यूरोप के बीच हुए गैरआधिकारिक समझौते के तहत होता रहा है।
वेबसाइट के मुताबिक, अगर ट्रम्प इंद्रा नूयी जैसी भारतीय मूल की बेहद काबिल उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो यूरोपियन स्वाभाविक तौर पर इसका समर्थन करेंगे। क्योंकि, अभी तक उनके लिए दोनों पक्षों में चलने वाला सहयोगात्मक सिद्धांत काम का रहा है।
वेबसाइट ने बताया कि वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष के लिए नूई के अलावा वर्ल्ड बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर नोजी ओकोंजा इविएला और श्री मुल्यानी भी दावेदार हैं। किम की जगह अंतरिम अध्यक्ष बनने वाली क्रिस्टालीना जॉर्जिएवा भी इस पद पर बनी रह सकती हैं।
कार्ड प्रदाता कंपनियां इन सेवाओं के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप डेवलपर से टोकन सर्विस के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर सकेंगी। हालांकि, इस टोकनाइज्ड पेमेंट सिस्टम में भाग लेने वाली सभी कंपनियों को रिजर्व बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
यह सुविधा अभी सिर्फ मोबाइल फोन और टैबलेट के माध्यम से ही मिलेगी। इससे मिले फीडबैक के आधार पर बाद में अन्य डिवाइसों के लिए भी इसका विस्तार किया जाएगा।
इस तरह होगा काम
यूजर को टोकनाइजेशन के लिए कार्ड प्रदाता कंपनियों से रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद यूजर के कार्ड की डिटेल्स, टोकन रिक्वेस्ट करने वाली कंपनी की डिटेल्स (जिस कंपनी को पेमेंट करने के लिए टोकन जेनरेट करना चाहते हैं) और यूजर की डिवाइस (मोबाइल/टैबलेट) के आइडेंटिफिकेशन से टोकन जेनरेट होगा। टोकन जेनरेट होने के बाद केवल उसी कंपनी के साथ इसे शेयर किया जा सकेगा, जिसके लिए इसे जेनरेट किया गया है।
इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद कार्ड धारक अपने कार्ड की डिटेल्स किसी थर्ड पार्टी ऐप (जैसे- फूड डिलेवरी ऐप, कैब सेवा प्रदाता ऐप) के साथ शेयर नहीं करनी होगी। पहले ऐसा करने से यूजर को कार्ड का डेटा इन वेबसाइट्स या ऐप पर सेव करना होता था, जिसके चोरी होने का डर लगा रहता है।
No comments:
Post a Comment